*पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 05 लाख ईनामी 01 वर्दीधारी महिला नक्सली का शव एवं 303 बोर रायफल 01 नग बरामद

*नक्सल विरोधी अभियान में कांकेर पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।*

*पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 05 लाख ईनामी 01 वर्दीधारी महिला नक्सली का शव एवं 303 बोर रायफल 01 नग बरामद*

*थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बिनागुण्डा जंगल पहाड़ क्षेत्र की घटना।*

*घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद।*

कांकेर / 12 जून को कांकेर जिले के छोटेबेठिया थानाक्षेत्र के बिनागुण्डा जंगल पहाड़ में घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी डीआरजी टीम को देखकर प्रातः लगभग सात बजे जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया, पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया। फायरिंग रूक-रूक कर करीब 03 घंटे तक चली, दोनो ओर से करीब 100 से ज्यादा एम्युनेशन फायर किया गया। माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख जंगल/पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये, बाद पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का बारीकी से सर्चिंग करने पर *

घटना स्थल से 01 वर्दीधारी महिला ईनामी नक्सली का शव, 303 बोर रायफल 01 नग एवं भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया। मृत महिला नक्सली की पहचान सुनीता (एरिया कमेटी सदस्य) जो कि बलदेव (एसजेडसी प्रभारी आरकेबी डिवीजन) के सहायक के रूप में हुई है।* प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है। उक्त नक्सल अभियान में कांकेर *डीआरजी टीम द्वारा महत्वपूर्ण भुमिका निभाई गई।*

Express MPCG