दीपक विश्वकर्मा
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है.बीते 7 जून को नाबालिग आदिवासी पीड़िता शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी. आरोपी संदीप ने नाबालिग को आइसक्रीम खिलाने के बहाने से बहला फुसलाकर अपने साथी विनोद एक्का और चंद्र प्रकाश मिंज के साथ नाबालिग लड़की को स्कूटी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए जहां आरोपियों ने शराब पिया और शराब के नशे में ही नाबालिग के साथ बेरहमी से गैंगरेप किया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
