भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम कोंनगुड के पास आज 10 जून की शाम लगभग 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 27 एन 9895 अनियंत्रित होकर पलट गई । इस दुर्घटना में एक नाबालिग बालक की मौत हो गई वहीं 9 घायलों को उपचार उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है , बताया जा रहा है की पिकअप वाहन में 20 लोग थे सवार.
जानकारी के अनुसार परेबानगांव से पिकअप वाहन में कुल 20 लोग बारात में शामिल होने हाटचपई जा रहे थे, ग्राम कोनगुड के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई,सभी घायलों का ईलाज सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र फरसगांव में लाया गया है । बता जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी लोगों को चोट आई है लेकिन फिलहाल अस्पताल में 9 लोगों को लाया गया है , बाकी घायलों को भी उपचार के लाया जा रहा है । वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया है , पिकअप वाहन ग्राम छिंदली की बताई जा रही है , फिलहाल फरसगांव पुलिस दुर्घटना की जानकारी लेकर घायलों को उपचार करवाने में लगी हुई है।
इस दुर्घटना में ग्राम परेबानगांव निवासी जीवनलाल उम्र 13 वर्ष की मौत हो गई है ,
वही घायलों के नाम ग्राम पर्रेबांनगांव निवासी राहुल नेताम उम्र 15 , सतउ शोरी उम्र 13, श्रवण शोरी उम्र 14, केया शंकर उम्र 13 वर्ष , सुरेश नेताम उम्र 27 वर्ष, सुधरन मरकाम उम्र 23 वर्ष ,लक्ष्मीनाथ मरकाम 28 वर्षीय , के साथ ग्राम आवरी निवासी सनबत्ती मरापी उम्र 23 वर्ष और उसकी 1 वर्षीय बेटी सवासना मरापी यह सभी घायल का फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी है । पिकअप में अन्य घायलों को भी उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया जा रहा है ।
