यजुर्वेद सिंह ठाकुर

कांकेर पुलिस ने 16 लाख के 2 ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
19 मई को 2023 को बीएसएफ 30 वीं वाहिनी के कैम्प चीलपरस बुट्टा , कामतेड़ा , सर्चिंग के दौरान थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केशोकोड़ी के पहाड़ी जंगल में 03 संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षा बलों को देखकर अपने साथ पिट्दु ( ओला ) को लेकर भागने लगे । सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर 03 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है ।
गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 01 नग वाकीटॉकी सेट मय पोच , टॉर्च , चाकू , नक्सली पर्वा एवं 6000 / – रूपये नगद एवं पुछताछ पर चिलपरस से छुट्टा मार्ग में आईईडी लगाना बताने पर चिलपरस मार्ग से लगभग 08 कि.ग्रा . आईईडी , बिजली वायर बरामद किया गया । गिरफ्तार 3 नक्सलियों में 02 गिरफ्तार नक्सलियों पर 08-08 लाख रूपये का ईनाम घोषित है । पीलूराम उर्फ सालिक पर हत्या , हत्या का प्रयास , रमेश पुनेम उर्फ बुधस एवं पुनऊ राम मंडावी पर हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध थाना कोयलीबेड़ा में दर्ज है ।
