भरत भारद्वाज
कोंडागांव :- आज 19 मई को जिले माकड़ी ब्लाक के हाड़ीगांव में खेतों में मक्का तोड़ रहे महिलाएं अचानक तेज बारिश और गरज के कारण पेड़ में जाकर खड़ी हो गई जिससे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से महिलाएं बेहोश हो गई जिनमें 3 महिलाओं दसबती सोरी पिता सुखमन सोरी उम्र 15 साल ग्राम हाड़ीगांव, कमला मरकाम पति राजमन मरकाम उम्र 50 साल हाड़ीगांव, अनीता नेताम पिता राजमन नेताम उम्र 17 साल हाड़ीगांव को तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसमें दो की हालत ठीक है तथा एक की हालत गंभीर है जिनका उपचार किया जा रहा है। हाड़ीगांव पूर्व सरपंच ने बताया खेत में महिलाएं मक्का तोड़ने गए थे , 6-7 महिला और पुरुष शामिल थे , लगभग 2:00 बजे अचानक बादल गरजा और पानी गिरना शुरू हुआ, पानी से बचने के लिए महिलाये पेड़ के नीचे चले गए और पेड़ में गाज गिरा और वह लोग बेहोश हो गए, तुरंत 108 एंबुलेंस गाड़ी को फोन किया गया 4:00 बजे आएगा करके बोला गया कोंडागांव मैं फोन लगाए तो बोले डेढ़ घंटा लगेगा बोलने पर मैने अपनी गाड़ी में सभी को हॉस्पिटल लाया । जिसमें 3 लोग घायल हो गए हैं । पेड़ के नीचे 6 लोग बैठे हुए जिसमे 3 लोग बेहोश हुए बाकी सभी ठीक है ।
माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने बताया अभी 3 लोगों को लाया गया है, एक का हालत गंभीर है उसका हार्ट बीट थोड़ा काम आ रहा है,जिसे अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। वही 2 लोगों की स्तिथि ठीक है ।
