भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिला के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटवेल से एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ग्राम कोटवेल में रहने वाले ग्रामीण सोनू राम मरकाम ने 29 अप्रैल की रात अपनी ही पत्नी पीला बाई मरकाम,बड़े भाई सहित एक अन्य ग्रामीणों को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया है। जिन्हे रात को ही उपचार के लिए फरसगाव अस्पताल उपचार के लिए लाया गया , सभी को गंभीर चोट आने के चलते बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है। इस घटना के संबंध में 30 अप्रैल को घायल धनीराम मरकाम के बेटे चैनू राम मरकाम ने बताया की उनके चाचा सोनू राम मरकाम की वर्तमान में मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिसके लिए देसी उपचार हेतु कल रात 8 बजे उनके पिता धनीराम एवम सोनूराम की पत्नी पीलाबाई ने सोनू राम मरकाम को गांव के ही सिरहा फातू राम सोरी के घर ले गए थे। इसी बीच अचानक सोनू राम मरकाम ने आवेश में आकर सिरहा फातू राम सोरी के गले में कुल्हाड़ी से वार कर दिया साथ ही अपनी गर्भवती पत्नी पीला बाई तथा अपने बड़े भाई धनीराम को भी घातक वार कर घायल कर दिया है। जिसे अन्य परिजनों ने फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था जिसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां इन तीनों घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल घायल पीला बाई मरकाम को गर्भवती होने के कारण शिशु एवम महिला वार्ड में दाखिल किया गया हैं। फिलहाल सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है ।
