अमित इंट्रपाइजेस दुकान के सामने नगरवाशियो ने मोमबत्ती जलाकर दंतेवाड़ा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव नगर के अमित इंट्रपाइजेस दुकान के समक्ष दंतेवाड़ा के अरणपुर क्षेत्र में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

आपको बता दे दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार को माओवादी द्वारा आईडी ब्लास्ट किया गया था जिसमें डीआरजी के 10 जवान और 01 वाहन चालक शहीद हो गए हैं । उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित यह कार्यक्रम अमित इंट्रप्राइजेस के संचालक अमित जायसवाल द्वारा आयोजित कर मोमबत्ती जलाकर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है , इस दौरान फरसगांव थाना प्रभारी भापेंद्र साहू, पुलिस स्टाफ ,स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित नगरवासी उपस्थित रहे ।

Express MPCG