।
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले के शासकीय कन्या हाई स्कूल फरसगांव में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ संस्था के वरिष्ठ कर्मचारी सोनसिंग कश्यप के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दिया गया।
कक्षा नवमीं का परिणाम 82.89% रहा, जिसमे 28 प्रथम श्रेणी , 27 द्वितीय श्रेणी, 8 तृतीय श्रेणी, 10 पूरक एवं 3 अनुतीर्ण और कक्षा छटवीं, सातवीं एवं आठवीं का परिणाम 100% रहा। कक्षा नवमीं में निशा नेताम 86.6% के साथ प्रथम स्थान और कंचन मरापी 85.5% के साथ द्वितीय स्थान, कक्षा आठवीं में आरती मरकाम प्रथम, याचिका द्वितीय स्थान, कक्षा सातवीं में मृगनमौली व माही दुबे प्रथम, ईना द्वितीय स्थान तथा कक्षा छटवीं में उमेशवरी प्रथम, वर्षा यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों को संस्था के वरिष्ठ कर्मचारी सोनसिंग कश्यप के द्वारा अंकसूची प्रदान किया गया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि सोनसिंग कश्यप की प्रथम पदस्थापना वर्ष 1990 की है, लेकिन वे इस संस्था में वर्ष 2009 से 2023 तक निरंतर भृत्य के पद पर रहते हुए, संस्था में निष्ठापूर्वक सेवा प्रदान किया ,उनकी इस सेवा के लिए शाला परिवार सदैव आभारी रहेगा। उनको शाला की ओर से शॉल व श्रीफल, स्मृति स्वरूप फ़ोटो फ्रेम से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। शाला परिवार उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है। इस उपलक्ष्य में संस्था के प्राचार्य श्री एस0 के0 मंडावी, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती लक्ष्मी जैन, वरिष्ठ व्याख्याता सुश्री कविता ठाकुर, प्रधानाध्यपिका श्रीमती निर्मला जैन एवं शिक्षकगण श्रीमती गुलाब लकड़ा, श्री डिलेश्वर साहू, श्रीमती आदिशा खान, श्रीमती मुक्ता चक्रवर्ती एवं अन्य कर्मचारी गण श्री बी0 डी0 निषाद, श्रीमती लक्ष्मी सेठिया , धनेश्वरी मरापी, सुगनतीन पोयाम, सावित्री सलाम सभी उपस्थित रहें।
