भरत भारद्वाज
कोंडगांव – जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में विधायक संतराम नेताम के अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक हुई। विधायक ने बैठक एजेंडा पर विशेष चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 2022-23 2023-24 के आय व्यय की जानकारी लिए। बैठक में ओपीडी भवन तथा लैब के सामने शेड निर्माण कार्य, एक्स-रे रूम हेतु एक्स-रे सामग्री एवं डार्क रुम निर्माण, अस्पताल में लैब जांच एवं चिरायु कार्यक्रम के अंतर्गत आवश्यकतानुसार लैब रिजेंट एवं कन्ज्यूनेबल का क्रय करने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर की जानकारी विधायक ने ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सामग्री सोनोग्राफी जैसी सुविधाएं नहीं होने की बात पर चिंतन किया गया, उक्त सुविधाएं नहीं होने के कारण मरीजों को सोनोग्राफी एवं एक्सरे के लिए कांकेर कोंडागांव शहर जाना पड़ता है जिससे अत्यधिक खर्चों का सामना मरीजो एवं उनके परिजनों को करना पड़ता है, इसलिए विधायक ने जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा प्रदान करने का सुझाव दिए। एजेण्डा अंतर्गत बिंदुवार चर्चा के दौरान विधायक संतराम नेताम ने पूर्व में हुई बैठक के कार्यवाही विवरण का अवलोकन कर, आय-व्ययों के मदों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी कार्यों को गंभीरता के साथ पूर्ण किए जाने तथा भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिला अस्पताल में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने निर्देशित किया। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार शासकीय भवनों के रंग रोगन में गोबर पेंट के इस्तेमाल पर चर्चा करते हुए जिला अस्पताल का रंग रोगन गोबर पेंट से कराए जाने के निर्देश दिए।
