ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, NH 30 छोटे मोड़ के पास की घटना ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के NH-30 फरसगांव नगर के आगे स्तिथ छोटे मोड़ के तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को ठोकर मारी दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल बाइक चालक की फरसगांव अस्पताल से रिफर के दौरान मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार ग्राम बस्तरबुडरा निवासी अशोक मरकाम पिता फूलसिंह मरकाम उम्र 30 वर्षीय 28 अप्रैल को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 17 केटी 2922 में सवार होकर शादी कार्यक्रम में चाराभाटा आया हुआ था, और शादी कार्यक्रम के बाद वह बोरगांव की ओर जा रहा था, बोरगांव जाने के दौरान सामने से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीआर 4581 ने ठोकर मार दी , घटना के बाद ट्रक चालक घटना साथ पर ट्रक को छोड़कर फरार गया, घायल को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया , बाइक चालक अशोक को सर,चेहरे और पैर में गंभीर चोट आने के चलते बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया , रिफर के दौरान घायल बाइक चालक मौत हो गई । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नगर के चीरघर में रखा गया , वही पुलिस ने ट्रक को जप्त कर थाने में रखी हुई हैं। 29 अप्रैल को प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाने में मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर विवेचना कर रही है ।