फरसगांव जनपद पंचायत में हुए सामान्य सभा की बैठक में शामिल हुए वि.स. उपाध्यक्ष संतराम नेताम।
विधायक के सवालों से घिरे रहे अधिकारी।
*शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने करें मेहनत: संतराम नेताम।*
भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – जनपद पंचायत फरसगांव के सभागार में आज 28 अप्रैल को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष राकेश का विधायक संतराम नेताम एवं जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्रीमती शीशकुमारी चनाप,जनपद पंचायत फरसगांव के सभी सदस्य गण जनपद सीईओ सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सभी विभाग के प्रमुखों से विभाग वार जानकारी मांगी गई थी। स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक ने बीएमओ को व्यवस्था सुधारने की बात कही। विधायक संतराम नेताम ने एम्बुलेंस संचालन की व्यवस्था दूरस्थ करने व अन्य मुद्दों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को जमकर फटकार लगाई।

विधायक नेताम ने सभी जनपद सदस्यों से समय-समय पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने की भी अपील की। मत्स्य विभाग को पुराने प्रकरण समय पर निपटाने निर्देशत किया गया वहीं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने को भी कहा गया। बैठक में पशु विभाग ने सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी।
