भरत भारद्वाज
कोंडागांव :- कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के विरोध में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक व केशकाल जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम के नेतृत्व में ग्राम सिदावंड में राहुल गांधी के समर्थन में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया। जिसमें रा.गा.पं.रा. संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से लगभग 110 पोस्टकार्ड प्राप्त कर महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया है।
इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक महेंद्र नेताम ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार हमारे नेता राहुल गांधी एवं अन्य प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। जब जब राहुल गांधी जी ने अडानी-अम्बानी के बारे में सवाल किया है, उनका कवच बनकर मोदीजी सामने आए हैं। राहुल गांधी जी को संसद में भी बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। इसके विरोध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन लगातार पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम चलकर देश मे हो रही लोकतंत्र की ओर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को लोकतंत्र की रक्षा करते ह देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आग्रह किया है। इस दौरान जिला समन्वयक खिलेश्वर शोरी, सरपंच राजोबाई नाग, उपसरपंच भुनेश नाग, हरगोविंद, कश्यप राजेश, पंचम नाग सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
