वि.स.उपाध्यक्ष संत नेताम ने ग्राम विश्रामपुरी में होंडा बाइक शोरूम का फीता काटकर किया उद्घाटन।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत विश्रामपुरी स्थित मोटरसाइकिल रुद्राक्ष मोटर्स (दंतेश्वरी होंडा) शोरूम का छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम ने 27 अप्रैल गुरूवार को फीता काट कर शो रूम का शुभारंभ किया गया । इस दौरान विधायक ने कहा कि विश्रामपुरी में अभी तक किसी दो पहिये वाहन का शोरूम नहीं रहने से बड़ेराजपुर विकासखंड के लोगों को मोटरसाइकिल खरीदने के लिए केशकाल, फरसगांव, कांकेर, कोंडागांव, जाना पड़ता था। इस तरह के मोटरसाइकिल शोरूम विश्रामपुरी में खुल जाने से अब मोटरसाइकिल खरीदने के लिए अन्य शहर नहीं जाना पड़ेगा। अब लोगों के लिए होंडा शोरूम विश्रामपुरी में खुल गया है जिससे यहां के लोगों को मोटरसाइकल खरीदनेे में सुविधा मिलेगी। शोरूम के मालिक रामस्वरूप साहू ने कहा कि विश्रामपुरी क्षेत्र में जो भी होंडा मोटरसाइकिल के ग्राहक हैं उन्हें हर प्रकार से शोरूम की ओर से जानकारी मुफ्त में दी जाएगी साथ ही न्यू मोटरसाइकिल वाले को सर्विसिंग कराने में राहत मिलेगी।

Express MPCG