फरसगांव में 10 बिस्तर आईसुलेसन वार्ड का विधायक संत नेताम ने किया लोकार्पण । क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ हर संभव प्रयास: संतराम नेताम।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में 10 बिस्तर आईसुलेसन वार्ड का लोकार्पण किए। विधायक संतराम नेताम ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। बता दे शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में 37.28.00 लाख लागत से बने 10 बिस्तर आईसुलेसन वार्ड के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम पहुंचे हुए थे ।

*विधायक की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक।*

जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में विधायक संतराम नेताम के अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक हुई। विधायक ने बैठक एजेंडा पर विशेष चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 2022-23 2023-24 के आय व्यय की जानकारी लिए। बैठक में ओपीडी भवन तथा लैब के सामने शेड निर्माण कार्य, एक्स-रे रूम हेतु एक्स-रे सामग्री एवं डार्क रुम निर्माण, अस्पताल में लैब जांच एवं चिरायु कार्यक्रम के अंतर्गत आवश्यकतानुसार लैब रिजेंट एवं कन्ज्यूनेबल का क्रय करने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई एवं मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर की जानकारी विधायक ने ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सामग्री सोनोग्राफी जैसी सुविधाएं नहीं होने की बात पर चिंतन किया गया, उक्त सुविधाएं नहीं होने के कारण मरीजों को सोनोग्राफी एवं एक्सरे के लिए कोंडागांव शहर जाना पड़ता है जिससे अत्यधिक खर्चों का सामना मरीजो एवं उनके परिजनों को करना पड़ता है, इसलिए विधायक ने जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा प्रदान करने का सुझाव दिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव का निरीक्षण कर, जन सुविधाएं मुहैया कराने बीएमओ एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दिए निर्देश।