नरसिंहपुर जिले भर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया

आशीष दुबे

नरसिंहपुर जिले भर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर में जहां शोभायात्रा निकाली गई, वहीं अन्य जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर जुटे ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूजन व शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भगवान परशुराम जयंती समारोह सनातन युवा बाह्मण महासभा नरसिहपुर की ओर से अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान नरसिंह मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव पर्व भगवान परशुराम जी छवि पर पुष्प माला पूजन अर्चन कर परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंकज महाराज के नेतृत्व में नगर में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान परशुराम जी की स्वरूप प्रतिमा भी शामिल रहीं। शोभायात्रा गुमाब चौराहा, गांधी चौक, नगरपालिका चौक, सुभाष पार्क चौराहा, शनीचरा चौक, सिंहपुर चौराहा, राम मंदिर, पुत्री शाला, मुशरान पार्क, जेल तिराहा, रेल्वे स्टेशन मुख्य गेट के सामने से होते हुए मंडी चौराहा स्टेशनगंज में भोजन प्रसादी के साथ समापन हुआ ।

Express MPCG