अक्ती तिहार पर्व पर कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे वि.स. उपाध्यक्ष संतराम नेताम,माटी पूजन कर कार्यक्रम का किया सुभारम्भ


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम फरसगांव विकासखंड के अंतर्गत पूर्वी बोरगांव स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम की शुरूआत की सर्वप्रथम विधायक संतराम नेताम इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीज पूजा एवं माटी पूजन के साथ किया गया बीजों की पूजा के उपरान्त विधायक खेत में बीजों की बुआई की गई तत्पश्चात विधायक ने कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया इस दौरान जनपद अध्यक्ष शीश कुमारी चनाप, जनपद उपाध्यक्ष सुकलाल मरकाम, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय लांगड़े, उग्रेश मरकाम, सरपंच आसा राम, महेश कोर्राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी गण एवं किसान उपस्तिथ रहे ।

Express MPCG