
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरसीकलार में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम के द्वारा किया गया ।
सिरसीकलार के ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि का मादरी नृत्य के साथ स्वागत किया गया । कुम्हारबड़गांव ग्रामीणों ने विधायक संत का स्वागत किया वही विधायक संत नेताम ने कुम्हारबड़गांव में मादरी दल को 20 हजार देने की घोषणा की गई । जिसके बाद विधायक संत नेताम ने सिरसीकलार पहुंचे वह पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रधानमंत्री सड़क योजना सिरसीकलार से मालाकोट मार्ग के आर.डी 1600 मी पर वृहद पुल निर्माण कार्य लागत 603.17 लाख रुपए एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रधानमंत्री सड़क योजना सिरसीकलार से मालाकोट मार्ग के आर.डी 13800 मी पर वृहद पुल निर्माण कार्य लागत 406.86 लाख रुपए और वन एवम जल परिवर्तन विभाग स्वीकृति केम्पा योजना अंतर्गत सिरसीकलार में दो परकोलेशन टैंक और दो चेक डेम निर्माण लागत 44.61 लाख रुपय के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संतराम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव का किसान का बेटा मुख्यमंत्री है जो हमेशा किसानों मजदूरों के हित के बारे में सोचते हैं। और उन्हीं के आर्थिक दशा को मजबूत करने के कार्य में लगे हैं। योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों से की। राज्य शासन द्वारा ग्रामीणों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है और हमें सभी अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना है। ग्रामो में विकास कार्यों के निर्माण के लिए लाखों रुपए की सौगात मिलने से समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को धन्यवाद देता हूं।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष शीशकुमारी चनाप,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय लांगड़े, उग्रेश मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी , ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे ।
