भरत भारद्वाज
कोंडागांव – देशभर में मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद उल फितर पर्व को आज 22 अप्रैल को मनाया जा रहा है। वही फरसगांव में भी मुसलमानों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ ईद के पर्व को मनाया गया, सुबह सवेरे मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे और फिर एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही मस्जिद में नमाज अदा कर अल्लाह से देश और प्रदेश में अमन-चैन की दुआ मांगी । मुसलमान समुदाय के लोगो ने मस्जिद से लेकर ईदगाह तक जुलूस निकाली गई । वही नगर के हिंदू समुदाय के द्वारा जुलूस में निकले मुस्लिम समुदाय के लोगो की नगर के बस स्टैण्ड के पास शीतल पेय और गुलाब फूल भेंट कर एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी गई ।
