साप्ताहिक बाजार स्थल कांकेर में बनेगा 230.45 लाख रुपए लागत का विशाल डोम, आज हुआ भूमिपूजन

कांकेर/ नगरपालिका कांकेर में वेजिटेबल मार्केट, सेल्फ सपोर्टेड रूफिंग शेड निर्माण कार्य खनिज न्यास निधि (DMF) मद से 230.45 लाख की लागत राशि से बनने वाली है । जिसका भूमि पूजन आज नए मार्केट नया बस स्टैंड कांकेर में किया गया ।साप्ताहिक बाजार स्थल नए बस स्टैंड कांकेर में बाजार में सब्जी बेचने वाले , पसरा लगाने वाले, हर मौसम में अववस्था में बैठने मजबूर है , बाजार जाने वाले सब्जी क्रेताओ को भी असुविधा होती है ।

इन बातो को ध्यान में रखते नगरपालिका परिषद ने उक्त बाजार स्थल पर विशाल डोम बनाने नगर पालिका के अध्यक्ष सरोज ठाकुर ,पार्षद माला तिवारी , पार्षद रामशीला साहू के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भूमि पूजन किया गया ।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, पार्षद अजय रेणु,शैलेंद्र शोरी, रमशिला साहू, माला तिवारी , सहित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस एल मरकाम ,अन्य गणमान्य मौजूद थे ।