बारात पहुंची वधु के घर चल रही थी मंडप में रस्म अदायगी, हुआ बिजली गुल, हो गया एसिड अटैक, दूल्हा दुल्हन समेत 12 लोग घायल

जगदलपुर/वधु के घर बुधवार को बारात पहुंची,देर शाम विवाह मंडप में विवाह की रस्म अदायगी चल रही थी कि अचानक बिजली चली गई और मंडप में बैठे दूल्हा दुल्हन पर एसिड अटैक हो गया। मंडप में बैठे अन्य लोगों को भी एसिड के छीटें पड़े । अंधेरे में चिखपुकार मच गई ।एसिड अटैक से दूल्हा दुल्हन समेत 12 घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

 

घायलों का उपचार जारी

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष का विवाह सुनीता कश्यप 19 वर्ष निवासी ग्राम आमाबाल से तय हुई थी। बीती रात वर पक्ष बारात लेकर पहुंचा था। शादी समारोह में चारों तरफ खुशियों का माहौल था। मंडप पर विवाह की रस्म चल रही थी। इस बीच बिजली गुल हो गई। इसके पहले लाइट का कुछ प्रबंध किया जाता, अंधेरे का लाभ उठाते दूल्हा व दुल्हन पर एसिड फेंक दिया गया। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि एसिड अटैकर कोई युवक था जो घटना कारित कर वहां से फरार हो गया । सूचना पर भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच मामले को प्रेम प्रसंग एंगल समेत विभिन्न एंगल से जांच कर रही है ।

अन्य जो घायल हुए उनके नाम इस प्रकार है  ……. समपत बघेल (32 वर्ष), टेमेश्वर मौर्य 6 वर्ष, तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष, गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष, मालती कश्यप 38 वर्ष चपका, मिटकी कश्यप 38 वर्ष, गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटे आमाबाल पताई पारा

Express MPCG