भरत भारद्वाज
कोंडागांव – सेनानी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव में 22 वां सत्र नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण का दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन 20 अप्रैल गुरुवार को मुख्यअतिथि सुंदरराज पी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर की उपस्थिति संपन्न में किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। निशान टोली द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को साहस और समर्पण की शपथ दिलाया गया साथ ही परेड धीरे एवं तेज चाल से प्लाटूनो के कॉलम में मुख्य अतिथि के मंच से गुजरते हुए सलामी दी गई। कोंडागांव जिले के अंतर्गत एक मात्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बोरगांव में बस्तर जिले के नव आरक्षकों को अनुशासन, मानव अधिकारों की रक्षा, युद्ध कौशल, फील्ड क्राफ्ट, एवं विभिन्न प्रकार के हथियारों का चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।
इस अवसर पर सुंदरराज पी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के साथ राणा युद्धवीर सिंह डीआईजी आईटीबीपी कोंडागांव, शंकरलाल बघेल सेनानी सिटीजेडब्लू कांकेर, राकेश कुमार कमांडेड आईटीबीपी कोंडागांव, भावेश चौधरी कमांडेड सीआरपीएफ 188 बीएन,जितेंद्र शुक्ला सेनानी प्रभारी पीटीएस बोरगाव, बस्तर फाइटर जवानों के परिजन सहित पीटीएस बोरगांव के अधिकारी पुलिस के जवान और ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
