रिपुदमन सिंह बैस
भानुप्रतापपुर– ब्लाक के ग्राम भैंसाकन्हार में किसान के जमीन पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2004 से जब्ती लौह अयस्क को रख दिया गया
है ।जिससे वह किसान अपनी खेती की जमीन पर कृषि कार्य नहीं कर पा रहा है। शिव सेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा के साथ किसान विशेष पोटाई कलेक्टर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायत कर तत्काल लौह अयस्क को उठाने एवं उसका मुआवजा देने की मांग किया गया।
