फरसगांव, केशकाल और बड़ेराजपुर के पंचायत सचिवों ने केशकाल तक निकाली बाइक रैली,विधायक संतराम नेताम को सौंपा ज्ञापन

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आवाहन पर विगत 16 मार्च से कोंडागांव जिले के पंचायत सचिव अपनी 1 सूत्रीय मांग 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के पश्चात शासकीयकरण को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं । एक माह से अधिक हो गए सचिवों का हड़ताल लगातार जारी है सचिवों के द्वारा अपनी मांगों को पूर्ण करवाने अलग-अलग तरीकों से प्रयास कर रहे हैं, वही विभिन्न राजनीतिक एवं कर्मचारी संगठन भी सचिवों को समर्थन दे रहे , हैं इसके बावजूद भी सरकार इनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है वही आज 18 अप्रैल को फरसगांव और बड़ेराजपुर ब्लाक के के पंचायत सचिवो ने केशकाल तक बाइक रैली निकाली, केशकाल पहुंचकर केशकाल के पंचायत सचिवों के मिलकर केशकाल विधायक निवास कार्यालय में पहुंचकर विधायक संतराम नेताम को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । सचिवों का कहना है कि वे डरने वाले नही है,चाहे कुछ भी हो जाए आर पार की लड़ाई लड़ेंगे जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक इसी तरह हड़ताल पर डटे रहेंगे । इस दौरान केशकाल परस का और बड़े राजपुर ब्लॉक के पंचायत सचिव उपस्थित रहे ।