
बेमेतरा / बेमेतरा जिले के बिरनपुर में दो लाश खेत में मिली थी जिनकी पुलिस ने दोनों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में की थी। इनके सिर पर चोट के निशान थे। इस वजह से पुलिस इस केस में हत्या के एंगल से ही जांच कर रही थी। शव 55 वर्ष के रहीम उर्फ मन्नू और उसका 35 वर्ष का बेटा ईदुल मोहम्मद के थे। जो बकरी चराने जंगल की ओर चले गए थे। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस इन दोनों की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने सुराग देने वाले के लिए ईनाम 40 हजार (10,30 आईजी) ने घोषित किया था । पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बंद के दौरान एक घर आगजनी मामले में 4 और आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है । इसके पहले आगजनी मामले में पुलिस ने पहले ही 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके अलावा बंद के दौरान घर को आग के हवाले करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित शिवा मंडावी, मनीष ध्रुव, दुर्गेश को गिरफ्तार किया है। पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार टाकेश्वर सिन्हा (28 वर्ष) ग्राम चेचान मेटा (साजा), दूध नाथ साहू (27 वर्ष) ग्राम पेंडरवानी (गंडई), मनीष वर्मा (23 वर्ष) ग्राम खैरी (साजा), अरुण रजक (18 वर्ष) ग्राम पेंडरवानी (गंडई), भोला निषाद (23 वर्ष) ग्राम पदमी (बेमेतरा), राजकुमार निषाद (19 वर्ष) ग्राम पदमी (बेमेतरा), समारू नेताम (43 वर्ष) ग्राम कोरवाय (साजा) तथा पुरन पटेल (19 वर्ष) ग्राम पदमी (बेमेतरा) के खिलाफ दफा 302, 147, 148, 149, 153 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
