योगेन्द्र सिंह बैस ✍️
कांकेर/ कांकेर बायपास मार्ग पर तेजगति एक बाराती स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर रोड में ही 6 पलटी खाते विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से जा टकराई ट्रक टकराने के बाद नीचे खाई में घुस गई । हादसा बीती रात 11 .30 बजे रात्रि की बताई जा रही है ।

हादसे में स्कॉर्पियो वाहन में 10 लोग सवार थे जिसमे 7 घायल हो गए । सूचना पर यातायात पुलिस मौके में पहुंच सभी 7 ( जिनमे 3 गंभीर) घायलों को गंभीर अवस्था में 2 संजीवनी 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है ,जहां उनका उपचार जारी है । मिली जानकारी अनुसार उक्त स्कॉर्पियो सीजी 07 बी के 4867 में 10 बाराती मोहपुर कांकेर से जंगलपारा कोरर बारात गए थे वापसी में हादसा हो गया ।स्कॉर्पियो चालक लक्ष्मीनारायण ने बताया कि झपकी आने से यह हादसा हुआ । हादसे में स्कॉर्पियो 6 बार पलटते ट्रक क्रमांक सी जी 08एल 2241 में जा टकराई।पुलिस थाना में उक्त घटना की रिपोर्ट अभी तक नही कराई गई है । जानकारी के मुताबिक घटना के 1 घंटे बाद उक्त स्कॉर्पियो को जो बेहद क्षतिग्रग्रस्त हुआ था घटना स्थल से ज्ञान कर दिया गया वही ट्रक दूसरे दिन दोपहर को उसके गंतव्य भानुप्रतापपुर भेज दिया गया ।

इधर दिनभर शहर में चर्चा फैली (अफवाह) की उक्त दुर्घटना में 2 लोगो की मौत हो गई पर इसकी पुष्टि अब नही हो पाई ।
खबर तो यह भी है की उक्त दुर्घटनाग्रत स्कॉर्पियो के मालिक पति पत्नी पुलिस में है ।
