
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – सेन समाज ब्लॉक केशकाल के तत्वावधान में केशकाल डीहीपारा स्थित सांस्कृत भवन में सेनजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वि.स. उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सर्वप्रथम संत शिरोमणि सेन महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सेन समाज द्वारा आमंत्रित अतिथिगण का पुष्पमाला पहनाकर एवं बेच लगाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के माननीय उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम ने कहा कि संत शिरोमणि सेन महाराज ने शोषित मानवता के उद्घार के लिए कई कार्य किए। अपनी भक्ति के बल पर उन्होंने भगवान का साक्षात्कार किया। आज आवश्यकता है कि मानव समाज उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चले। उन्होंने सभी से एकजुट होकर सामाजिक संगठन को नई दिशा देने का आह्वान किया और सेनजी महाराज के जीवन चरित्र को अपने व्यक्तित्व में ढालने का भी अनुरोध किया।
