
कोंडागांव,@आयुष श्रीवास्तव
*ओडागांव पुल हुआ क्षतिग्रस्त*
बरसात के पहले मरम्मत न होने पर हो सकता है आवागमवन अवरूद्ध
केशकाल – फरसगांव ब्लाक के सैकडों गांव को जोडते हुये कोंडागांव – नारायंणपुर जिला को जोडने वाले अतिमहत्वपूर्ण मार्ग बाधित न हो इसको ध्यान रखते समय रहते मरम्मत कार्य आरंभ कराना जनहित में निहायत जरूरी हो गया है…
मालूम हो कि- लगभग वर्ष 2016-17 में जिला खनिज न्यास निधी से इस कामचाऊ पुल का निर्मांण बारदा नदी पर फुंडेर -ओडागांव के बीच किया गया था । पुल अभी तक ठिक ठाक था परन्तु कुछ दिनों से ठेकेदारों द्वारा ट्रकों मे निर्माण सामग्री परिवहन करने से पडे दबाव के चलते पुल का किनारा धंस गया जिससे दरार आ गया है जो निरंतर बढते जा रहा है । आशंका यह है की बरसात आते ही जब तेज गति से नदी मे पानी का बहाव होगा तब पुल और धंसकर बह सकता है और उसपर से गुजरना दुर्घटनाजन्य /खतरनाक हो जायेगा तथा ज्यादा क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन भी अवरूद्ध हो सकता है । ग्रामीणों ने कहा किफिलहाल पुल का मरम्मत कम लागत में हो जायेगा पर अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो जाने से मरम्मत में भी लागत बहुत अत्यधिक आयेगा। लोगो ने उम्मीद जताई है की जिलाप्रशासन -संबधित विभाग और राजनेताओं द्वारा गंभीरता से ध्यान देते हुये क्षतिग्रस्त पुल का यथाशीघ्र मरम्मत करवा देंगे….
