बरकई गांव की 05 वर्षीय बालिका आग में झुलसकर हुई घायल,

कोंडागांव, @भरत भारद्वाज

बरकई गांव की 05 वर्षीय बालिका आग में झुलसकर हुई घायल, फरसगांव अस्पताल से जिला अस्पताल किया गया रिफर ।

कोंडागांव – फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकई की 05 वर्षीय बालिका होलिका मरकाम पिता मनसा राम मरकाम अगरबत्ती जलाने के दौरान आग में झुलस कर घायल हो गई । जिसे तत्काल उपचार के लिए फरसगांव लाया गया , बालिका का प्राथमिक उपचार के बड़ा बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया ।

 

घायल बालिका के पिता ने जानकारी देते हुए बताया की घटना के समय उसकी पत्नी और वह खेत गए हुए थे,सुबह बच्चे घर पर थे बच्चो ने बताया का बालिका अगरबती जलाने के दौरान आग में झुकर कर घायल हो गई। पिता को जानकारी मिलने पर वह तत्काल उपचार के लिए निजी वाहन से घायल बालिका को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया , बालिक के कमर व जांघ का हिस्सा जल गया है। फरसगांव अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए 108 अंबुलेश वाहन से जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।

Express MPCG