NH-30 मस्सुकोकोड़ा के पास कार की ठोकर से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत,फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम ।
कोंडागांव ~ नेशनल हाइवे 30 मस्सूकोकोड़ा के बीती रात को रोड पार कर रहे व्यक्ति को कार ने ठोकर मार दी जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई ।

जानकारी के अनुसार ग्राम आवराभाटा प्लाटपारा निवासी 55 वर्षीय सुखलाल नेताम पिता पंकुराम नेताम मस्सूकोकोड़ा में रोड पार कर रहा था ,रायपुर की ओर तेज गति से जा रही कार क्रमांक सीजी 040एनके 9700 ने उसे ठोकर मार दो और फरार केशकाल की ओर फरार हो गया, कार की ठोकर से सुखलाल की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर फरसगांव पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव लाया गया , वही कार के बारे में केशकाल थाने में सूचना दी गई, केशकाल पुलिस ने उस कार को पकड़ लिया गया, फरसगांव पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम पश्चात आज 13 अप्रैल को शव परिजनों को सुपुर्द किया गया, फरसगांव पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है ।
