बाइक के चक्के में फंसा दादी की साड़ी, बाइक से गिरकर घायल हुए दादी और मासूम नाती , NH -30 बहिगांव की घटना

कोंडागांव ,@भरत भारद्वाज 

बाइक के चक्के में फंसा दादी की साड़ी, बाइक से गिरकर घायल हुए दादी और मासूम नाती , NH -30 बहिगांव की घटना ।

कोंडागांव – नेशनल हाईवे 30 बहीगांव के पास बाइक के पिछले चक्के में साड़ी फंस जाने से 50 वर्षीय दादी के साथ 2 वर्षीय मासूम नाती घायल हो गए , जिन्हें फरसगांव अस्पताल उपचार के लाया गया , प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया ।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम गारावंडी निवासी सरजू यादव अपनी मां मायावती यादव और अपने 2 वर्षीय बेटे टेकेश्वर यादव के साथ बाइक में धनोरा जा रहे थे , धनोरा जाने के दौरान नेशनल हाइवे 30 बहीगांव के पास उसकी मां मायावती की साड़ी बाइक के पीछे के चक्के में फस गया,और उनकी मां और बेटे बाइक से गिर गए , बाइक से गिरने से दोनो के हाथ पैर व चेहरे पर चोट आई । जिन्हें राहगीरों के द्वारा दोनो घायल को तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में लाया गया । फरसगांव अस्पताल में घायल दादी और नाती का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए 108 एंबुलेश वाहन से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Express MPCG