साहू समाज के लोंगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कांकेर / बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर में साहू समाज के युवक भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या की घटना का कांकेर साहू समाज ने घोर निंदा करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने सरकार से मांग की है ।

कांकेर जिला साहू समाज के पदाधिकारी व समाज के लोगों ने आज ११ अप्रैल को 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत भुनेश्वर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

साथ ही कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है । साहू समाज के पदाधिकारियों ने कांकेर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि साहू समाज के बेटे की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए और इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए साहू समाज सरकार से कड़े कानून की मांग करती है।
बाइट – लक्ष्मी कांत साहू , जिला उपाध्यक्ष साहू समाज कांकेर
