कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गूकोंदल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

कांकेर ,@अभिषेक सिंह ठाकुर

*युवा राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ*

कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गूकोंदल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय थाना प्रभारी दुर्गूकोंदल इंस्पेक्टर सुशील कुमार पटेल ने सभी को युवा दिवस की बधाई देते हुए बताया कि युवा आने वाले कल के भविष्य हैं, राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ हैं। जिस ओर जवानी चलती है उस ओर सारा जमाना चलता है। युवाओं में अधिक उर्जा, जुनून व रचनात्मक कौशल होती है। यदि उन्हें सहीं मार्गदर्शन व सहीं शिक्षा दिया जाए तो भविष्य में एक क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं। किंतु अधिकांश युवा साथी मार्ग से भटककर अन्य चीज में अपना उर्जा व समय नष्ट कर देते हैं। दिन प्रतिदिन घटित हो रहे विभिन्न घटनाओं जैसे यौन शोषण, पाॅक्सो एक्ट, ऑनलाइन ठगी, महिला संबंधित अधिकार, अधिक नशा सेवन से होने वाली सामाजिक, परिवारिक व यातायात घटनाएं, बाल विवाह व अन्य नकारात्मक घटनाओं के बारे में अवगत कराते हुए आज के युवाओं को उपरोक्त घटनाओं का शिकार न बनकर भविष्य में सामाज व देश के प्रेरणास्रोत बनने के लिए प्रेरित किया।
उक्त अवसर पर पूर्व वरिष्ठ छात्र प्रवीण कुमार सिन्हा भी शामिल हुए। प्रवीण कुमार सिन्हा द्वारा युवा के अंदर स्थित अथाह उर्जा का सदुपयोग बताया तथा भटके हुए युवाओं के वर्तमान स्थिति का निंदा करते हुए कहा कि सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के अनमोल मूल मंत्र पर आत्मसात करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री जी. आर. मंडावी ने स्वामी विवेकानंद जी के भारत निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कहा कि विवेकानंद जी इतने महान वक्ता, विद्वान , युवा संन्यासी थे आज के युवा अगर उनके लघु आयु में बड़ी जीवन यात्रा को अपने आचरण में शामिल कर लें तो निश्चित ही हम ऐसे व्यक्तित्व का विकास करेंगे जो कि हमारे देश को विकसित देश बनाने की ओर एक अथक प्रयास एवं बड़ी भूमिका हम युवाओं की होगी । जो कि इस वर्ष के राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम भी है “विकसित युवा, विकसित देश ” ।
इस अवसर पर भाषण, कविता व गीत प्रतियोगिता रखा गया जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। छात्र छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भाषण प्रस्तुत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र विकास कुमार मंडावी, द्वितीय स्थान- बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र मुकेश कुमार गावड़े। तृतीय स्थान- बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र गंगेश्वर सहारे।
गीत में प्रथम स्थान- बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रा सानिया एवं साथी, द्वितीय स्थान- बीए द्वितीय वर्ष के छात्रा राजेश्वरी गोटा एवं साथी कविता में प्रथम स्थान बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रा लक्ष्मी रावटे ने प्राप्त किया।
उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भंडारडिगी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरर्थीयों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक खेमनलाल मंडावी, देव सिंह कांगे, याकूब टोप्पो, मंजु पुरबिया, भुपेंद्र सिंह ठाकुर, रविंद्र कुमार सिंह, शिवानी सरकार, दिलीप कुमार ताम्रकार, सुष्मा पाॅल व समस्त काॅलेज स्टाफ एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Express MPCG