भरत भारद्वाज
कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के तत्वावधान में बंजारा समाज के आराध्य श्री संत सेवालाल महाराज के विचारों को जन – जन तक पहुंचाने, समाज को एकजुट करने, बंजारा समाज के बोली चोली व सांस्कृतिक सामाजिक परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से अपने धर्म संत सेवालाल महाराज जी का सद्भावना रथ यात्रा 19 मार्च से निकाला गया है । यह रथयात्रा 16वें दिन 03 अप्रैल सोमवार को बस्तर जिले के ग्राम बारदा पहुंचा, जहा बंजारा समाज बस्तर सम्भाग के जिलाध्यक्ष श्याम जी नायक के नेतृत्व में रथयात्रा में शामिल सभी सदस्यों का महिलाओं पुरुषों के द्वारा स्वागत किया गया ।
रथयात्रा स्वागत के दौरान बंशी राठौर मंदिर पुजारी, रामजी नायक, चमरा पमार, भैयालाल राठौर, थानु पमार, पुरन नायक गुपो नायक, कालगु चौहान, शंकर नायक सहित अन्य बंजारा समाज के लोग उपस्थित थे।
