जिला युवा कांग्रेस कोंडागांव ने “जवाब दो मोदी जी” पोस्ट कार्ड किया लांच ।

भरत भारद्वाज,

कोंडागांव – प्रदेश युवा कांग्रेस के आवाहन पर छग प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जय भारत सत्याग्रह आन्दोलन के तहत कोंडागांव जिला युवा कांग्रेस के द्वारा फरसगांव में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस महासचिव व कोंडागाँव जिला प्रभारी सूरज कश्यप ने पोस्ट कार्ड लांच करते हुऐ बताया की पोस्टकार्ड में पूछे जाने वाले तीन महत्वपूर्ण सवाल
1. अडानी ने अब तक बीजेपी को कितना करोड़ का फंड दिया है
2. आपके आधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले
3. कृपया हमें वह सूत्र बताएं जिनकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षों में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बना है इस अभियान के तहत एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ से भेजे जाएंगे और पोस्टकार्ड भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह तीन सवाल पूछे जाएंगे जिसमें कोंडागांव जिले से युवा कांग्रेस के द्वारा भेजने का लक्ष्य तय किया गया है प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व कोंडागाँव जिला प्रभारी सूरज कश्यप, सह प्रभारी जोगराज बुरड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिताम्बर नाग, विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम, विधानसभा महासचिव नाथू राम मंडावी, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दया शंकर मरकाम, नारायण मरकाम सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Express MPCG