धमतरी/कांकेर , स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार धमतरी जिले के नगरी में स्थित कन्या छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाली 19 छात्राएं आज covide पॉजिटिव पाए गए । जिससे इलाके में हड़कंप मच गया ।

सभी संक्रमित छात्राओं को कोरेनटाइन में रखा गया है। प्रदेश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेजी पकड़ ली है। जहां आज बिलासपुर में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं अब छत्तीसगढ़ के धमतरी के के कन्या छात्रावास में एक साथ 19 छात्राएं कोरोना पाजिटिव मिली हैं। सभी छात्राओं को छात्रावास परिसर में ही क्वारंटाइन बनाकर होम आइसोलेशन पर रखा गया है। वहीं छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं की कोरोना जांच की जा रही है। इस घटना से नगरी व छात्रावास में हड़कंप मच गया है।
