जन सहयोग संस्था द्वारा महावीर जयंती शोभायात्रा का गरिमामय हार्दिक स्वागत,,,


यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर शहर के जैन समाज द्वारा सोमवार 3 अप्रैल को अपना महान पर्व महावीर जयंती धूमधाम से मनाया गया, जिनकी शोभायात्रा का गरिमा पूर्ण हार्दिक स्वागत स्थानीय जन सहयोग समाज सेवी संस्था द्वारा किया गया। यह महत्वपूर्ण त्यौहार प्रतिवर्ष अप्रैल माह में ही जैन समाज द्वारा महावीर स्वामी जी की जयंती के नाम से आयोजित किया जाता है । इसमें हमेशा जैन समाज के पुरुष, महिला ,बच्चे, सभी अपनी सहनशीलता का परिचय देते हुए ग्रीष्म में भी शोभायात्रा में अवश्य भाग लेते हैं। कांकेर में इस वर्ष पड़ रही भयंकर गर्मी को ध्यान में रखते हुए जैन समाज के जुलूस के स्वागत में जन सहयोग संस्था द्वारा शीतल जल का उत्तम प्रबंध किया गया तथा महावीर स्वामी एवं उनके अनुयायियों पर पुष्प पंखुड़ियों की वर्षा की गई। जन सहयोग के स्वागत कार्यक्रम पर जैन समाज ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की तथा अन्य समाज के लोगों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की । जन सहयोग की ओर से शोभायात्रा के स्वागत में योगदान करने वाले साथियों में संस्था के संरक्षक नरेंद्र दवे जी वकील साहब ,अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ,मोहन सेनापति ,डॉ श्याम देव ,धर्मेंद्र देव, सुमित देव, संत कुमार रजक, प्रवीण गुप्ता, उत्तम मिश्रा ,करण नेताम, गोस्वामी जी, अशोक मिश्रा, सुमित देव, धीरज ठाकुर ,मनोज दुबे, भोकलू,तरुण राय, राजेश चौहान, शैलेंद्र देहारी, बल्लू यादव ,दिनेश मोटवानी आदि समाजसेवियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सिंध समाज सुनहरे क़दम संस्था की महिला सदस्यों में अध्यक्ष सुनीता मोटवानी, विनीता बुधवानी, महेक रामानी, पायल मोटवानी ,मनीषा भाषवानी आदि ने शोभायात्रा में शामिल महिलाओं पर पुष्प वर्षा की तथा उन्हें दुपट्टे गमछे भेंट किए।