भरत भारद्वाज
कोंडागांव – छत्तीसगढ़ आल इंडिया बंजारा सेवा संघ के तत्वावधान में बंजारा समाज के आराध्य श्री संत सेवालाल महाराज के विचारों को जन – जन तक पहुंचाने, समाज को एकजुट करने, बंजारा समाज के बोली चोली व सांस्कृतिक सामाजिक परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से अपने धर्म संत सेवालाल महाराज जी का सद्भावना रथ यात्रा 19 मार्च से निकाला गया है । यह रथयात्रा 15वें 02 अप्रैल रविवार को कोंडागाँव जिले के सभी ब्लाकों में पहुचा जहाँ सभी ब्लाकों के बंजारा बन्धुओ ने रथयात्रा का स्वागत किया। फरसगांव ब्लाक
बंजारा समुदाय की बाइक रैली ने रथयात्रा को फरसगांव मंडी में पहुचाया, जहाँ रथयात्रा में शामिल सभी सदस्यों का महिलाओं के द्वारा बंजारा संस्कृति से स्वागत किया गया ।
रथ यात्रा प्रभारी एव महासभा कार्यकारी अध्यक्ष श्री भागवत नायक जी ने बताया बंजारा समाज अपने धर्म गुरु सन्त सेवालाल महाराज के संदेशों को अपने बंजारा बन्धुओ तक पहुचने सद्भावना रथयात्रा का का शुभारंभ किया गया जो प्रदेश के सभी जिलों व ब्लाकों में पहुँचेगा और बंजारा बन्धुओ के भेंट मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ में सेवालाल सद्भावना रथयात्रा का शुभारंभ 19 मार्च को शिवरीनारायण से किया गया जिसका समापन 8 अप्रैल विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्यस्तरीय रूप में होगा, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे ।
इस दौरान बंजारा समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता भारद्वाज, ब्लाक अध्यक्ष शंकर भारद्वाज, दशरथ भारद्वाज, करताल भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, हेमराज भारद्वाज, भरत भारद्वाज, सहित समाज की महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।
