स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ेडोंगर, लंजोडा,कोंनगुड और चिंगनार में किया गया सिरहा गुनिया सम्मेलन” का आयोजन ।


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवम सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में 3 अप्रैल सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसगांव के द्वारा बड़ेडोंगर, कोंनगुड, लंजोडा और चिंगनार में “सिरहा गुनिया सम्मेलन” का आयोजन पूरे विकासखंड में वृहद रूप में किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों, एवं नवीन योजनाओं को अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का अपने पेन (देव) पुरखों में अटूट आस्था होता है इसलिए स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में वे प्राथमिकता सिरहा गुनिया को देते हैं इसलिए सिरहा गुनिया से निवेदन किया गया कि जब मौसमी बीमारी क्षेत्र में होता है तब सभी लोग यदि समन्वय बनाकर काम करते हैं तो अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा सकता है, सम्मेलन में सभी सिरहा गुनिया को श्री फल एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया । सम्मेलन उपरान्त सभी लोगों में खुशी और उत्साह था, और उन्होंने भी स्वस्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बात कही। इस सम्मेलन में फरसगांव एसडीएम मतसीमा ठाकुर एवं बीएमओ डॉ.आर ज्योतिर्मय प्रभावती और अजय जायसवाल , लंजोडा में बीपीएम चेतन चौहान और प्रभास देवनाथ , कोंनगुड़ में बीटीईओ एन. एल. नेताम , एस के, चिंगनार में मनोज नेताम, जी.एन प्रधान, गिरिराज भोयर के द्वारा इस सम्मेलन का प्रतिनिधत्व किया गया।

Express MPCG