बड़ेडोंगर मेला से घर वापस जा रहे ग्राम बोथा के तीन युवक गोडमा गांव में बाइक से गिरकर हुए घायल ।

बड़ेडोंगर मेला से घर वापस जा रहे ग्राम बोथा के तीन युवक गोडमा गांव में बाइक से गिरकर हुए घायल ।

 

  • भरत भारद्वाज ✍️

कोंडागांव – फरसगांव ब्लाक के ग्राम बड़ेडोंगर के वार्षिक मेला से घर वापस जाने के दौरान ग्राम बोथा के तीन युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए ,

2 अप्रैल को घायल युवक रामप्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों रितेश और सुदद्धु के साथ बड़ेडोंगर के मेले से बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे घर जाने के दौरान ग्राम गोडमा के पास बाइक से गिरकर घायल हो गए । तीनो घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया । रितेश एवं सुधदू को अत्यधिक चोट आने के चलते फरसगांव अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया , वहीं रामप्रसाद मरापी का फरसगांव अस्पताल में उपचार चल रहा है ।

Express MPCG