लंजोड़ा मटियापारा के पास दो बाइक की हुई टक्कर दो युवक सहित दो युवती हुई घायल,फरसगांव अस्पताल में भर्ती ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव -फरसगांव ब्लॉक के ग्राम लंजोड़ा माटियापारा में आज 2 अप्रैल को दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई , इस टक्कर में दो युवक सहित दो युवती घायल हो गए हैं ।

जानकारी के अनुसार ग्राम बनचपई निवासी छविलाल नेताम जयलाल नेताम , उमेश्वरी और रीता यह तीनों ग्राम लंजोडा मेला अपनी बुआ के घर से एक बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे । वही अन्य बाइक में सवार ग्राम सोडमा निवासी हरीश मरकाम पिता हीरा मरकाम के लंजोड़ा मेला आ रहा था लंजोडा माटियापारा के पास इन दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई । सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेश वाहन से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया है ।
छबिलाल नेताम और हरीश मरकाम को अधिक चोट आई है और उमेश्वरी एवं रिता को मामूली चोट आई । फिलहाल सभी घायलों का फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी है ।

Express MPCG