अस्पताल परिषद में एंबुलेंस से दबकर हुई मरीज की मौत,सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति उपचार कराने पहुंचा था जिला अस्तपाल

भरत भारद्वाज

कोण्डागांव –सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति जिला चिकित्सालय में उपचार कराने पहुंचा था,जो रात तकरीबन 9 बजे जिला चिकित्सालय परिसर में घूम रहा था, उसी दौरान एंबुलेंस चालक ने एंबुलेश वाहन को रिवर्स कर रहा था, वाहन के पीछे घायल व्यक्ति खड़ा था जो वाहन में दब गया । घायल व्यक्ति के ऊपर वाहन का पहिया चढ़ते देख परिसर में खड़े अन्य व्यक्तियों ने एंबुलेंस चालक को आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, तब तक एंबुलेंस चालक ने व्यक्ति के ऊपर वाहन चढ़ा दी, एंबुलेंस वाहन के पहियों से दबकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी उपचार के दौरान रात तकरीबन 10 बजे मौत हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बरकई निवासी मेहर पांडे उम्र 30 वर्ष पासंगी पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम को मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हुआ था, जिसे फरसगांव अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था । आज 2 अप्रैल को मृतक के शव का पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच कर रही है।

Express MPCG