ग्राम मारंगपूरी के आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया पोषण पखवाड़ा का आयोजन ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले के ग्राम पंचायत मारंगपूरी हतवारापारा में स्तिथ आंगनबाड़ी केंद्र में एक अप्रैल को पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया । जिसमे 8 गर्भवती माताओं का गर्भ संस्कार करने के साथ 11 बच्चो अन्नप्राशन किया गया , इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती यतीश साहू , चंपा सेठिया , गनेशिया साहू, सियाबती मंडावी एवम गाव के अन्य सदस्य उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा मंडल श्रीमती दुर्गा साहू के द्वारा किया गया , जिसमें सभी हितग्राहीयो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवम कार्यकर्ता श्रीमती यतीश साहू के द्वारा खाना पान स्वच्छता टीकाकरण आयरन टैबलेट प्रसव पूर्व तैयारी गर्भ धारण पूर्व तैयारी इत्यादि विषयों को जानकारी दी गई ।

Express MPCG