धान उपार्जन केन्द्र रानवाही (भानुप्रतापपुर) में शासकीय राशि लगभग 63 लाख रुपए की हुई वित्तीय अनियमितता,शिकायत पर कर्मचारियों के विरुद्ध थाने में धारा 420,34 के तहत मामला हुआ दर्ज

योगेन्द्र सिंह बैस ✍️

भानुप्रतापपुर/कांकेर / भानुप्रतापपुर लैम्पस के धान उपार्जन केन्द्र रानवाही मे धांधली की शिकायत सामने आयी है । गड़बड़ी कर लगभग 62 लाख रुपए से अधिक शासकीय राशि की अनियमितता बरतने की शिकायत शाखा प्रबंधक ने भानुप्रतापपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है ।पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है ।

दरअसल एन.के. शर्मा पिता स्व.प्रेम शंकर शर्मा उम्र 59 वर्ष नेहरूनगर भानुप्रतापपुर निवासी वर्तमान में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर शाखा भानुप्रतापपुर मे शाखा प्रबंधक के पद पर पदस्थ है उन्होंने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भानुप्रतापपुर के धान उपार्जन केन्द्र भानुप्रतापपुर (रानवाही) मे 2378.70 क्वि0 धान कमी एवं 2378.70 क्वि0 धान मे उपयोग किये गये बारदाना 5945 मे से नवीन जुट बारदाना 2945 नग तथा पुराना बारदाना 3000 नग, कुल राशि 6260560.00 रूपये का आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भानुप्रतापपुर (रानवाही) के प्रभारी प्रबंधक शक्ति सिंह, खरीदी प्रभारी रोहित कुमार कावडे, कम्प्युटर आपरेटर अभिषेक यादव, बारदाना प्रभारी शत्रुघन कोमरा द्वारा शासकीय क्षति/अनियमितता किये जाने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराने लिखित आवेदन पेश किया ।भानुप्रतापपुर पुलिस ने प्रार्थी के लिखित आवेदन पर धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है ।

 

 

 

एसडीओपी  भानूप्रतापपुर , प्रशांत पैकरा ने क्या बताया

Express MPCG