कोंडागांव जिले सभी ब्लॉको में पंचायत सचिवो का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सचिवों को मिल रहा विभिन्न कर्मचारी व राजनीतिक दलों का समर्थन ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आवाहन पर 2 वर्ष परीवीक्षा अवधी पश्चात शासकीय करण की मांग को लेकर कोंडागांव जिले के सभी ब्लाक में पंचायत सचिव विगत 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं, हड़ताल के 16 वें दिन 31 मार्च को भी इनका हड़ताल जारी रहा , इस दौरान सचिव संघ के जिलाध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने बताया की उनकी सिर्फ एक मांग है शासकीयकरण सचिवों के द्वारा लगातार अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर विगत 20 वर्षो से मांगों करते आ रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक इनकी मांगों को अनदेखा कर रही हैं । सचिवों की मांगे जायज है सरकार को जल्द से हमारी मागों को पूरा करे, इनके समर्थन में कई कर्मचारी और राजनीतिक दल भी सामने आ रहे हैं ,धरना स्थल में पहुंचकर सचिवों को समर्थन दे रहे ।