भरत भारद्वाज
कोंडागाँव – जिले की ग्राम बड़ेडोंगर के वार्षिक मेले में आये हुए महिलाओं और छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून में उन्हे प्रदत्त अधिकारों पर आधारित छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बनाये गए ऑनलाइन अभिव्यक्ति एप के बारे में बड़ेडोंगर थाना प्रभारी ओंकार दीवान के द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिलाओं और छात्राओं को उनके मोबाइल फोन में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड़ करवाने के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
