जनपद सदस्य जयलाल फिर बने दादा रिश्तेदार,अब हुए तीन जयलाल , चहेते और रिश्तेदारों ने दी बधाई ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव जनपद पंचायत के जनपद सदस्य जयलाल कोर्राम फिर दुबारा दादा बन गए हैं , जयलाल कोर्राम के बेटे अशोक कोर्राम को द्वितीय पुत्र की प्राप्ति हुई है। शुक्रवार 31 मार्च की शाम फरसगांव अस्पताल में जयलाल की बहू ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल उनकी बहू फरसगांव अस्पताल में भर्ती हैं.

जयलाल के घर नन्हे जयलाल आने एक खबर लगते ही जयलाल कोर्राम शुक्रवार को फरसगांव अस्पताल पहुंचे. उनके दुबारा दादा बनने पर उनके चहेतो ने उनके बधाई दी। आपको बता दे की जयलाल कोर्राम अभी वर्तमान ने आलोर क्षेत्र जनपद सदस्य हैं और उनकी पत्नी रायमती कोर्राम भी पूर्व में जनपद सदस्य रह चुकी है, उनके पुत्र अशोक कोर्राम इंजिनियर है जो जगदलपुर नगर निगम में पदस्थ हैं। इस दौरान जयलाल कोर्राम ने कहा की अब उनके दो नाती हो गए हैं वे अपने दोनो नाती को अपने ही तरह निडर बनाएंगे ।

Express MPCG