
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर । आज संध्या 7:00 बजे झूलेलाल मंदिर में कांकेर सिंध समाज के सदस्य पुरुषों एवं महिलाओं ने एक शोक सभा आयोजित कर इंदौर मध्य प्रदेश में कल घटी एक दुर्घटना में काल ग्रस्त हुए लोगों के प्रति अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है। उल्लेखनीय है कि रामनवमी के दिन इंदौर मध्य प्रदेश में पटेल नगर स्थित बेलेश्वर झूलेलाल मंदिर की एक पुरानी बावड़ी की छत जिस पर बहुत से लोग जमा हो गए थे ,अचानक टूट गई और 50 से अधिक लोग गिर पड़े। इनमें सभी समाजों के लोग थे किंतु पटेल तथा सिंध समाज के लोगों की संख्या अधिक थी। त्यौहार के आनंद तथा पूजा आदि में व्यस्त लोगों के सामूहिक भार से अचानक बावड़ी की छत बैठ गई और लगभग 50 व्यक्ति बावड़ी के गहरे पानी में गिर गए। अंतिम प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 36 लोग जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं ,इस हृदय विदारक दुर्घटना में दिवंगत हो गए, जिनकी आत्मा की शांति हेतु कांकेर सिंध समाज के लोगों ने हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा घायलों की सेहत शीघ्र सही होने की कामनाएं की हैं। शोक सभा में उपस्थित लोगों में समाज के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार खटवानी, जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, जगदीश खटवानी, सुनील आसवानी, मनोहर आहूजा, प्रेम फब्यानी ,अनिल आसवानी, राजकुमार पंजाबी, राकेश मोटवानी, “सुनहरे क़दम ” संस्था की अध्यक्ष सुनीता मोटवानी, दीपा जशनानी, साक्षी मोटवानी, शोभा लालवानी, कंचन कुकरेजा, भावना मंगलानी आदि समाज सदस्यों /सदस्याओं ने उपस्थित होकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
