जगदलपुर कांग्रेस के मशाल रैली में हादसा, 8 कांग्रेसी झुलसे, 2 को बेहतर उपचार केलिए डीकेएस रायपुर भेजा गया ….

जगदलपुर/ जगदलपुर में कांग्रेस द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस में जब मशाल बुझने लगी तो पेट्रोल डाल मशाल को जलाए रखने के जद्दोजहद में 8 कांग्रेसी झुलस गए। जिन्हे महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिनमे से दो कांग्रेसी ज्यादा झुलस गए है उन्हे रायपुर रिफर किया गया है ।बाकी 10 से 15 प्रतिशत ही झुलसे है जिनका उपचार जारी है ।


राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद नाराज कांग्रेस, केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते तरह तरह के विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्णयानुसार जिला मुख्यालयों में बीते शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालने का निर्देश था, जिसके पालन में जगदलपुर में भी मशाल जुलूस निकाला गया था , कुछ दूर चलने के बाद जब मशाल जुलूस संजय बाजार के पास पहुंची थी तो मशाल से कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए। हालांकि सभी खतरे से बाहर बताए गए है।

Express MPCG