सांसद के प्रतिनिधि की फंदे पर लटकी मिली लाश

सांसद के प्रतिनिधि की फंदे पर मिली लाश

 

 

दल्ली राजहरा/कांकेर। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के प्रतिनिधि और युवा आदिवासी भाजपा नेता विक्रम धुर्वे ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , इससे इलाके में सनसनी फैल गई । विक्रम डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय और युवा नेता के रूप में उभर रहे थे. अचानक उनकी मौत की खबर से हर कोई हैरान है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से तनाव मे चल रहे थे.

 

उन्होंने अपने चिखलाकसा निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के पीछे स्वंय को जिम्मेदार ठहराया है । विक्रम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद के जिलाध्यक्ष भी थे।घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है ।

Express MPCG