@ यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
कांकेर / चारामा थानाक्षेत्र की युवती का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को चारामा पुलिस ने धमधा (दुर्ग) से गिरफ्तार कर ली है ।
25 मार्च 2023 को पिडिता ने थाना में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले कुछ दिनों से प्रेम कुमार साहू निवासी ग्राम रूहा जिला दुर्ग से उसका परिचय था और बात चीत होती थी कुछ दिनो पुर्व से उसे पता चला कि प्रेम साहू पहले से शादी सुदा हैं जिसके बाद उसने प्रेम साहू से बात चीत बंद कर दिया था दिनांक 24.02.2023 को प्रेम साहू ने पिडिता के दोस्त को मोबाईल पर फोन करके अपने whatsapp से पिडिता के दोस्त के मोबाईल पर पिडिता का अश्लील फोटो एडीट करके भेजा और पिडिता के दोस्त को धमकि दिया कि वह फोटो को पिडिता के पुरे परिवार के पास वॉयरल कर देगा उसके बाद प्रेम साहू ने पिडिता के मोबाइल पर फोन लगा कर अश्लील गाली गलौच एवं जान से मारने कि धमकी दिया ।

पिडिता के द्वारा लिखित रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना चारामा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। एवं वरिष्ठ अधिकारीयो निर्देशन में तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन तिवारी के नेतृत्व में थाना स्टॉफ सउनि० संतराम चक्रधारी, आर0 927, 1169 म0 आर0 288 के साथ टीम का गठन कर विवेचना कार्य प्रारंम्भ किया गया। सायबर सेल कांकेर कि मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस होने पर तत्काल पता साजी हेतु टीम धमधा जिला दुर्ग रवाना किया गया। आरोपी को पकड़ कर पुछताछ किया गया। अभिरक्षा में लेकर थाना चारामा लाया गया आरोपी के मोबाईल कि जांच कि गयी । आरोपी द्वारा आई टी एक्ट कि धारा 67.67 (ए) तथा 509 (बी) भादवि0 का अपराध घटित करना पाया जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्याय० रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।
